फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चोरी के मामले आरोपी अमित के साथी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में चोरी के मामले के आरोपी अमित कुमार के साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रामपुर थाना में एक चोरी का मामला पंजीकृत किया गया था। मामले में 13 मई को आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ के दौरान अमित कुमार ने अपने साथियों के नामों का खुलासा किया। इस आधार पर पुलिस ने रामपुर के डोबी गांव निवासी 24 वर्षीय सोनू, बाड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय अतुल कुमार और चौपाल के नोहरा गांव निवासी अंशुल मयाईक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया ने चोरी के मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। संवद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें