फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग की धारकंदरू पंचायत के वार्ड-एक के मतदान केंद्र में संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला क्यार जुब्बड़ की जगह अब आंगनबाड़ी केंद्र थाथल में स्थापित होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग की धारकंदरू पंचायत के वार्ड नंबर-एक के मतदान केंद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी ने संशोधन का आदेश जारी किया है। पहले मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला क्यार जुब्बड़ में था, अब इसे आंगनबाड़ी केंद्र थाथल में स्थापित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विकास खंड ठियोग में धारकंदरू के वार्ड नंबर-1 थाथल के मतदान केंद्र में आंशिक संशोधन किया गया है। यह संशोधन सचिव, निर्वाचन आयोग के 18 मई के संदर्भ में जारी पत्र के अनुसार किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे संशोधित मतदान केंद्र की जानकारी ध्यान में रखते हुए मतदान प्रक्रिया में भाग लें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें