चौपाल (रोहड़ू)। कोली समाज संगठन और अनुसूचित जाति संगठन की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भव्य समारोह किया जाएगा। यह समारोह 14 अप्रैल को नेरवा में आयोजित होगा। समारोह में डॉ. आंबेडकर के जीवन और कार्यों को याद किया जाएगा। कोली समाज के अध्यक्ष हरी सिंह रांटा ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के जीवन और कार्यों पर व्याख्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही डॉ. आंबेडकर के विचारों पर चर्चा की जाएगी।