फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अमन मिस्टर और प्रिया नेगी चुनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
ज्यूरी स्कूल में मिस एंड मिस्टर फेयरवेल मुख्यातिथि के साथ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में मिस्टर और मिस फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न राउंड में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रस्तुति और सृजनात्मकता का आकलन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अमन को मिस्टर फेयरवेल और प्रिया नेगी को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। चयन की घोषणा होते ही विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को अपनाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार को नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया, जिसने उनके विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें