फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ अस्पताल में सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की हुई तैनाती

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ l
विज्ञापन
जिले के लोगों को मिल रहीं बेहतरीन सुविधाएं : सोनम नेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर )। रिकांगपिओ अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। अस्पताल में लगभग सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भर दिए गए हैं। इसमें हाल ही में एक साल से खाली पड़ा मेडिसिन डॉक्टर का पद भी शामिल है। जिले के लोगों को अब विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और उपचार के लिए जिले से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कर दी है। अब डेढ़ महीने में सीटी स्कैन की सुविधा भी शुरू होगी। पिछले कुछ समय से खाली पड़े ईएनटी (कान, नाक, गला) विशेषज्ञ के पद को भी डेढ़ महीने के भीतर भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें