निरमंड कॉलेज में वार्षिक खेलों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. कुलजीत सिंह ने किया। छात्रा वर्ग की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अलका ने पहले स्थान पर बाजी मारी। निशा ने दूसरा स्थान पाया। युगल में अलका और निशा विजेता बनीं। उपविजेता अदिति और स्मृति रहीं। छात्र वर्ग के एकल में सुनील कुमार और निशांत विजेता रहे। छात्रा वर्ग के कैरम में अलका ने पहला और अमृता ने दूसरा स्थान पाया। नीतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। शतरंज छात्रा वर्ग में यामिनी ने पहला और छात्र वर्ग में सुनील कुमार ने पहला स्थान पाया। छात्रा वर्ग के वॉलीबाल अलका, निशा, सुमिता, पल्लवी, अदिति, शीतल और छात्र वर्ग में हितेश, रमन, सुरेंद्र, चंद्रकांत, निशांत और रामकिशन विजेता रहे। इस मौके पर डॉ. राजन देवी नेगी, कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर, डॉ. प्रियंका ठाकुर, डॉ. मदन लाल, सहायक प्रोफेसर सुरेंद्र धीमान, सहायक प्रोफेसर राजेश कुमार, सहायक प्रोफेसर राहुल शर्मा, डॉ. गौरव सूद, अधीक्षक रोशन जोशी, वरिष्ठ सहायक रजनीश और लिपिक हिमांशु उपस्थित रहे।