फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अक्षिता वर्मा स्टेट टॉपर और अराधना रही द्वितीय टॉपर

विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुमारसैन में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में प्र​शिक्षुओं को
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुमारसैन में कौशल दीक्षांत समारोह का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। आईटीआई कुमारसैन की प्रशिक्षु अक्षिता वर्मा ने राज्य स्तर पर स्टेट टॉपर का स्थान हासिल किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुमारसैन में कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षु अक्षिता वर्मा ने स्टेट टॉपर बन कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अक्षिता वर्मा को हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से स्वर्ण पदक और 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। आईसीटीएसएम ट्रेड की प्रशिक्षु अराधना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्हें सिल्वर मेडल और 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। ट्रेड वॉर परिणामों में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से कार्तिक ने 1200 में से 1029 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आईसीटीएसएम ट्रेड में कशिश ने 1119 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। प्लंबर ट्रेड में युवराज सिंह ने 600 में से 526 अंक हासिल किए। पंप ऑपरेटर-कम-मेकेनिक ट्रेड में मनवीर सिंह ने 577 अंक और सेविंग टेक्नोलॉजी ट्रेड में सपना ने 543 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह ने तकनीकी शिक्षा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने कौशल को निरंतर विकसित करने और भविष्य में अपने संस्थान, क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें