कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन की रहने वाली अक्षिता वर्मा बतौर जीएसटी इंस्पेक्टर चयनित हुई हैं। बेटी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अक्षिता वर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की संपूर्ण पढ़ाई कोटेश्वर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुमारसैन से पूरी की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश रामचैक ने अक्षिता वर्मा और उनके परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल अक्षिता की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।