फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशा तस्करों पर सख्त कारवाई की उठाई मांग

विज्ञापन
रिकांगपिओ में एबीवीपी के कार्यकर्ता नशा अ​भियान को लेक  पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए। सं
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रिकांगपिओ इकाई ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। अखिल भारतीय विद्याथी परिषद ने नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान अभिनिवृत्ति शुरू किया है। रिकांगपिओ में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर को ज्ञापन सौंपा। इसमें नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रिकांगपिओ इकाई अध्यक्ष ईश्वर नेगी ने कहा कि प्रदेश में नशे से संबंधित मामलों में वृद्धि हुई है। 10 वर्षो में प्रदेश में 3900 से अधिक नशे से जुड़ी घटनाएं सामने आई हैं, जबकि 13 महीनों के अंदर एनडीपीएस अधिनियम के तहत 1943 मामले दर्ज किए गए हैं। विद्यार्थी परिषद ने इस गंभीर समस्या समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांगी की है। इस अवसर पर जिला संयोजक अरमान ठाकुर, इकाई अध्यक्ष ईश्वर नेगी, उपाध्यक्ष लखविंद्र सिंह नेगी, साहिल नेगी, इकाई मंत्री सुजल नेगी, सह सचिव सुमित नेगी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें