फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ऐविका ने चंडीगढ़ में योग प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
रामपुर की ऐविका राज भंडारी पदकों के साथ। संवाद
विज्ञापन
पहले भी कई मंचों पर प्रदर्शित कर चुकी है अपनी प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर की बेटी ऐविका राज भंडारी ने योगासन में प्रतिभा दिखाकर नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ में केकेएचडी ने योग प्रतियोगिता करवाई, जिसमें ऐविका ने फाइनल शो में शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले ऐविका ने रामपुर और ज्यूरी में आयोजित प्रारंभिक और इंटरमीडिएट राउंड्स सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किए थे। मात्र तीन साल की आयु में ऐविका ने रामपुर के सत्य नारायण मंदिर के आदि योगी योग ग्रुप के मार्गदर्शन में योग की साधना की और इस मुकाम तक पहुंची। ऐविका की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि रामपुर के युवा योग साधकों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। ऐविका के पिता राज विजय भंडारी ने बताया कि बेटी की मेहनत और गुरुओं के मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया। माता रचना भंडारी ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी प्रकट की है। आदि योगी योग ग्रुप के प्रशिक्षकों ने भी ऐविका की निरंतरता और समर्पण की सराहना की। चंडीगढ़ में फाइनल प्रदर्शन में ऐविका ने शानदार प्रदर्शन कर रामपुर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें