रामपुर बुशहर। नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सराग मेला मैदान कमेटी गोपालपुर के सदस्यों ने सहायता राशि एकत्रित की है। कमेटी की ओर से जुटाई गई यह धनराशि एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह के माध्यम से नेपाल भेजी जाएगी। ओम प्रकाश नेगी ने सभी सदस्यों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सहयोग राशि नहीं दी है, वे जल्द से जल्द अपना योगदान जमा करवाएं। सभी के छोटे-छोटे सहयोग से यह राशि एकत्रित की जा रही है, जिसे जरूरतमंदों की सहायता के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कमेटी अध्यक्ष रिपू धवन कंवर की अध्यक्षता में एकत्रित सहायता राशि एसडीएम रामपुर के माध्यम से नेपाल के लिए भेजी जाएगी। कमेटी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सामूहिक सहयोग के माध्यम से प्रभावित लोगों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है।