फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
एग्री मशीनरी पोर्टल दोबारा शुरू, 16 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 17 नवंबर को निकलेगी लॉटरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

नेरवा(रोहड़ू)।
हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए आधुनिक कृषि उपकरण रियायती दरों पर खरीदने का अवसर है। कृषि विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल को दोबारा सक्रिय कर दिया है। योजना के तहत पात्र किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। योजना में लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। पहाड़ी क्षेत्रों में खेती की लागत और मेहनत कम करने के उद्देश्य से पावर टिलर, पावर वीडर सहित अन्य आधुनिक कृषि उपकरणों को भी योजना में शामिल किया गया है। किसान 16 नवंबर तक भारत सरकार के डीबीटी पोर्टल agrimachinery.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि विभाग के अनुसार 17 नवंबर को लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे केवल भारत सरकार से पंजीकृत अधिकृत फर्मों और स्वीकृत मॉडल के कृषि यंत्रों का ही चयन करें। इससे अनुदान का दावा करते समय तकनीकी और दस्तावेज संबंधी परेशानियों से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें