चौपाल (रोहडू़) संयुक्त कानूनगो एवं पटवारी संघ चौपाल ने प्रदेश के राजस्व अधिकारी संघ के आंदोलन के समर्थन में 26 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है।
तहसील चौपाल संयुक्त कानूनगो एवं पटवारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश में राजस्व कर्मचारी और अधिकारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से समय मांगते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि तहसील चौपाल संयुक्त कानूनगो एवं पटवारी संघ प्रदेश कार्यकारिणी के साथ मजबूती से खड़ा है। इस मौके पर वरिष्ठ सलाहकार यशपाल सोहटा, जिला कार्यकारिणी सदस्य बलवंत वर्मा, सलाहकार संदीप कुमार, विवेक नेगी, उपाध्यक्ष विशन सिंह, सचिव ओम प्रकाश, प्रेस सचिव अनिकेश दिल्टा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मौजूद रहे।