फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 40 रुपये किए जाएं दूध के दाम, 10 तारीख से पहले हो भुगतान

Mon, 31 Jul 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ दतनगर में अपनी  मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए। सोर्स  जागरूक प
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ ने प्रदेश सरकार से दूध के दाम 40 रुपये प्रति लीटर करने और हर माह की दस तारीख से पहले भुगतान करने की मांग उठाई है। पशुपालकों की समस्याओं को लेकर संघ की अगुवाई में क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों ने दत्तनगर में विरोध-प्रदर्शन किया। संघ ने प्रदेश सरकार को आठ सूत्रीय मांगपत्र भेजा है। चेताया है कि यदि जल्द मांगों पर सहमति नहीं बनी तो संघ खंड स्तर पर 14 अगस्त को विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को संबोधित हिमाचल किसान सभा के महासचिव डॉ. ओंकार शाद, दुग्ध उत्पादक संघ के संयोजक देवकी नंद, सह संयोजक दिनेश मेहता, किसान सभा के जिला महासचिव पूर्ण ठाकुर और प्रेम चौहान ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पशुपालक परेशान हैं। सरकारों ने आज तक कोई स्थायी नीति दुग्ध उत्पादकों के लिए नहीं बनाई है। दूध उत्पादन घाटे का सौदा बनकर रह गया है। मिल्क फेडरेशन और निजी कंपनियों की ओर से किसानों से 22 से 30 रुपये तक प्रति लीटर के हिसाब से दूध लिया जाता है। फीड, दवाई और चोकर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और दूध उत्पादन की लागत बढ़ती जा रही है। दुग्ध उत्पादकों को भुगतान भी समय पर नहीं मिल रहा है। निश्चित समयावधि न होने से 20 तारीख के बाद ही भुगतान होता है, जिससे दोहरी मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पूर्व 80 और 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध खरीदने की घोषणा की थी, जो केवल चुनावी घोषणा बनकर रह गई है। पशु औषधालयों में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हुए हैं, जबकि कई पशु औषधालयों में ताले लटके हुए हैं। ऐसे में पशुओं को समय पर उचित उपचार की सुविधा नहीं मिल रही है। हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ ने दूध का दाम कम से कम 40 रुपये प्रति लीटर करने, हर माह 10 तारीख से पहले भुगतान करने, सोसायटियों में दूध की गुणवत्ता को मापने के लिए टेस्टिंग मशीन लगाने, पशु औषधालयों में रिक्त पदों को जल्द भरने, पशु आहार पर सब्सिडी देने, दूध एकत्रिकरण को नए चिलिंग प्लांट खोलने, दत्तनगर में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट खोलने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार आठ सूत्रीय मांगपत्र पर समय पर बातचीत नहीं करती है और दुग्ध उत्पादकों के लिए कोई नीति नहीं बनाती है तो 14 अगस्त को निरमंड, रामपुर, आनी, ननखड़ी, नारकंडा, करसोग और भावानगर में विरोध-प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर काकू कश्यप, कृष्णा राणा, कश्मीरी लाल, परसराम, किशोरी लाल, हरविंदर, दुर्गा नंद, कपूर, सुरमा देवी, मान दासी सहित अन्य पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें