फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र होगा आंदोलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। विद्युत सब डिविजन नित्थर के कार्यालय के बाहर अधिकारियों और कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। विद्युत सब डिविजन नित्थर यूनियन के अध्यक्ष लाइनमैन रंजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिजली विभाग के पेंशनर और कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार जल्द मांगें नहीं मानती है तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि महंगाई के दौर में परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आगामी समय में सरकार और बोर्ड की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष राहुल, सचिव तरुण कुमार, प्यारजीत, गुरधायम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें