फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वेतन और पेंशन मिलने से बिजली कर्मियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल और राेहड़ू में सरकार के खिलाफ गरजे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
राेहड़ू। पांच जनवरी तक भी वेतन और पेंशन न मिलने के कारण लगातार तीसरे दिन जुब्बल और रोहड़ू में बिजली कर्मियों और पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रबंधन के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहली बार महीने की पांच तारीख को भी कर्मी और पेंशनर अपने वेतन तथा पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। इस कारण प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष है। पदोन्नति की फाइलें काफी समय से लंबित पड़ी हैं। इस मौके पर एचपीएसईबी इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश उपमहामंत्री प्रशांत शर्मा, प्रदेश उपप्रधान संजीव शर्मा, रविंद्र जस्टा, राजकुमार चौहान, मोहन सिंह चौहान, राजकुमार, दीप कुमार, भीष्म सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। जुब्बल में राम चंद्र भारद्वाज, सेवानिवृत्त ई. सुरिंदर शर्मा, शारदानंद शर्मा, राजिंदर चौहान, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें