रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ इंप्लाइज यूनियन ने तीसरे दिन भी एक घंटे तक विद्युत बोर्ड कार्यालय के बाहर बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। बिजली बोर्ड के एमडी का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रिकांगपिओ यूनिट सीताराम, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग रत्न ज्योति, आनंद नेगी ने कहा कि राज्य विद्युत बोर्ड प्रबंधन और सरकार की गलत नीतियों के कारण वेतन नही मिला है। कहा कि सरकार को बिजली बोर्ड में स्थायी एमडी की तैनाती करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो बोर्ड के एमडी अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में नाकाम हुए हैं, ऐसे एमडी को नैतिक आधार पर पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस अवसर पर विद्युत बोर्ड में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुई।