फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दो माह बाद सेरीपुल में दौड़े छोटे वाहन

विज्ञापन
तकलेच के सेरीपुल में दो माह छोटे वाहनों के लिए बहाल हुई सडक़। संवाद
विज्ञापन
12/20 घाटी की चार पंचायतों के हजारों लोगों को राहत
विज्ञापन


बड़े वाहनों के लिए भी जल्द बहाल होने की जगी उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। सेरीपुल में बाधित सड़क दो महीेने बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गई है। इससे चार पंचायतों के ग्रामीणों को राहत मिली है। बड़े वाहनों के लिए भी सड़क के जल्द बहाल होने की उम्मीद जगी है। 5 अगस्त को रामपुर-मझाली वाया तकलेच सड़क सेरीपुल में भूस्खलन की चपेट में आ गई थी। इस कारण सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। देवठी, कूहल, मुनिश और काशापाट पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया था। ग्रामीणों को यात्रा करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बंद होने से 12/20 घाटी में खाद्य सामग्री समेत रसोई गैस सिलिंडर का संकट मंडराने लगा। मरीजों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचना चुनौती बना रहा। अब सड़क छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गई है। सड़क के बहाल होते ही हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा का कहना है कि सेरीपुल में बाधित सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है। बड़े वाहनों की बहाली के भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मशीनरी सहित मजदूर सड़क बहाली कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें