फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पूजा-अर्चना के बाद स्वर्ग प्रवास के लिए देवताओं ने किया प्रस्थान

विज्ञापन
डंसा में देवता दमुख के स्वर्ग प्रवास पर जाने से मंदिर के कपाट हुए बंद। संवाद
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। मकर संक्रांति के दिन बुधवार को बुशहर रियासत के देवी-देवताओं ने पूजा-अर्चना के बाद स्वर्ग प्रवास के लिए अपने देवालयों से प्रस्थान किया। देवताओं के इंद्र प्रवास पर जाते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। मंदिर में धार्मिक कार्यों पर स्वत: रोक लग गई है। इंद्र देव की सभ में देवी-देवता आपसी विचार-विमर्श करवा कर अपने क्षेत्र और दशोटी के लिए अच्छे-बुरे फलादेश के बारे में वार्तालाप करते हैं। देवता साहिब दमुख डंसा, दोगणू लालसा, देव जाख रचोली, कालेश्वर छिज्जा देवठी और करेरी नाग सहित कई देवी-देवता शामिल हैं। परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी और जाख मंदिर समिति प्रधान अशोक ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन हर साल देवताओं के स्वर्ग प्रवास जाने की सदियों पुरानी देव परंपरा आज के इस आधुनिक युग में संजोये रखा है, जो लोगों की देव आस्था में गहरी रुचि रखते हैं। फाल्गुन संक्रांति के दिन देवता के देवालयों में पहुंचने का दशोटी के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें