फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेब की फसल के बाद बगीचों की सफाई और रोगों की निगरानी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानी विशेषज्ञ डॉ. उषा शर्मा ने बागवानों को उचित प्रबंधन और संक्रमित अवशेषों के निस्तारण की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
सेब की फसल का तुड़ान पूरा होने और पत्तझड़ की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बागवान बगीचों के रखरखाव और आगामी सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं। बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को कटाई के बाद बगीचों की सफाई करने, गिरे हुए पत्तों, सड़े-गले फलों और रोगग्रस्त टहनियों का उचित निस्तारण करने की सलाह दी है ताकि बीमारियों के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. उषा शर्मा ने बताया कि सेब की कटाई के बाद बगीचों का प्रबंधन भी फसल के दौरान पेड़ों की देखभाल जितना ही महत्वपूर्ण है। जमीन पर पड़े संक्रमित पत्ते, खराब फल और सूखी व रोगग्रस्त टहनियां आगामी सीजन में बीमारियों के प्रसार का कारण बन सकती हैं, इसलिए बागवानों को बगीचों की नियमित सफाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ों के तनों, शाखाओं और जड़ों के आसपास रोगों के लक्षणों पर विशेष नजर रखें। यदि किसी पेड़ में कैंकर, जड़ सड़न या अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत विशेषज्ञों से परामर्श लें। बिना विशेषज्ञों की सलाह के किसी भी रसायन का छिड़काव न करें और मौसम के अनुसार कृषि एवं बागवानी विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि बगीचों की सफाई के बाद नई प्रूनिंग और खाद व गोबर डालने जैसे कार्य किए जा सकते हैं। कटाई के बाद उचित प्रबंधन से रोगों का खतरा कम होने के साथ पेड़ों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इससे आगामी सेब सीजन में बेहतर उत्पादन और लागत कम करने की संभावनाएं भी बढ़ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें