चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की देवत पंचायत के कुंबड़ा गांव और पौलिया पंचायत के भरानू और मानु भाविया गांवों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह नमाज अदा कर देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द व प्रेम का संदेश दिया। गांवों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ मिलकर पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। स्थानीय निवासी मोहम्मद दीन, गुलजार मोहम्मद, संजू शेख आदि ने बताया कि ईद-उल-अजुहा का पर्व त्याग, बलिदान और मानवता का संदेश देता है। इस तरह के पर्व समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
ग्राम कुंबड़ा में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाते लोग। संवाद