फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीबीएसई मान्यता मिलने के बाद आनी स्कूल में बढ़े आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी छठी से दसवीं कक्षा के लिए 300 आवेदन हुए प्राप्त
विज्ञापन

7 अप्रैल तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया, 10 को लगेगी मेरिट सूची
पीएमश्री स्कूल आनी में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल आनी में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल में 1 अप्रैल से दाखिले शुरू हुए हैं, जो 7 अप्रैल तक चलेंगे। इस बार स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। आनी स्कूल में सीबीएसई पैटर्न लागू होने से अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छठी से दसवीं कक्षा तक अभी तक लगभग 300 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि प्रारंभिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर भी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक आवेदन मिल चुके हैं। अभी आवेदन के लिए दो दिन शेष होने के कारण संख्या और बढ़ने की संभावना है। स्कूल प्रशासन के अनुसार निर्धारित गाइडलाइन के तहत कक्षा छठी से दसवीं तक दो-दो सेक्शन संचालित किए जाएंगे। वहीं, जमा एक और जमा दो में कला संकाय के तीन सेक्शन, विज्ञान संकाय के दो सेक्शन और वाणिज्य संकाय का एक सेक्शन रहेगा। इसके अलावा बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक भी सेक्शन अनुसार प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत 7 अप्रैल तक आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे, जबकि 8 और 9 अप्रैल को इन आवेदनों की जांच की जाएगी। यदि किसी कक्षा में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो 10 अप्रैल को मेरिट सूची तैयार की जाएगी या आवश्यकता पड़ने पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। मेरिट सूची पिछली कक्षा के प्रदर्शन के आधार पर बनाई जाएगी। स्कूल प्रभारी नरेश ठाकुर और प्रवेश समिति प्रभारी कुंदन शर्मा ने बताया कि स्कूल सह शिक्षा प्रणाली पर आधारित होगा, जिसमें छात्र और छात्राएं दोनों एक साथ अध्ययन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शुरुआती वर्षों में स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाई जारी रहेगी, जिससे छात्रों को अपनी सुविधा अनुसार माध्यम चुनने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें