संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू) । उपमंडल चौपाल में कृषि विभाग और उद्यान विभाग में विषयवाद विशेषज्ञ के काफी समय से खाली चल रहे पदों पर चौपाल के ही निवासी दो युवाओं ने पदभार संभाला है। विषयवाद विशेषज्ञ (कृषि) विभाग में लायकराम हेटा और विषयवाद विशेषज्ञ (उद्यान) विभाग में सुरेंद्र जस्टा ने पदभार संभाला है। लायकराम हेटा ने कहा कि इससे पहले उन्होंने बतौर कृषि विकास अधिकारी सेवाएं दीं। हाल ही में पदोन्नति मिलने के बाद उन्होंने कृषि विभाग चौपाल में विषयवाद विशेषज्ञ अपनी पहली तैनाती दी है। वह कृषि के उत्थान और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेंगे और लोगों को विभाग की कल्याणकारी योजनाओं और कृषि की सही जानकारी से रू-ब-रू करवाने के लिए विभाग की ओर से पंचायत और सर्कल स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।