फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठियोग पुलिस ने पकड़ी 143.60 ग्राम अफीम और शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग(रामपुर बुशहर)। बीते शुक्रवार को ठियोग पुलिस ने रहीघाट में एक मकान में दबिश देकर 143.60 ग्राम अफीम और 26 बोतलें देसी शराब बरामद की हैं। पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को उपमंडल के रहीघाट में एक किराये के कमरे में रहने वाले व्यक्ति को अफीम और देसी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 63 वर्षीय भूप राम, गांव ठंडा, डाकखाना चिखड़, तहसील ठियोग, जिला शिमला से 143.60 ग्राम अफीम और 26 बोतलें देसी संतरा शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि अफीम और अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें