किसान सभा ने लोक निर्माण विक्रमादित्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। रामपुर दौरे के दौरान लूहरी परियोजना प्रभावितों ने लोक निर्माण मंत्री एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह से स्थायी रोजगार की मांग उठाई।उपाध्यक्ष किसान सभा इकाई निरमंड कपिल ठाकुर ने मंत्री के समक्ष मांग रखी कि एसजेवीएनएल लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में जिनकी जमीन गई है, उन प्रभावितों को एसजेवीएनएल में स्थायी रोजगार दिया जाए। नौकरी के बदले एकमुश्त राशि 5.50 लाख रुपये है और ब्याज के साथ 7.50 रुपये मिलनी है। कपिल ठाकुर ने मंत्री के समक्ष कहा कि एसजेवीएनएल ने पटेल इंजीनियरिंग में दिए हुए रोजगार को स्थायी मान लिया है, ये रोजगार सिर्फ पांच साल के लिए है। उन्होंने कहा कि परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लैंड लूजर क्या करेगा, प्रभावित बेरोजगार हो जाएंगे। प्रदेश सरकार समस्या को लेकर कड़ा संज्ञान लें।कपिल ठाकुर ने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आश्वासन दिया की इस विषय पर सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के मैनेजमेंट से बात की जाएगी l