फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन तीन की विजेता रही एडवोकेट-11 रोहड़ू टीम

विज्ञापन
रोहडू में विभागीय एवं कार्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-तीन के फाईनल में ट्राफी के साथ विजेता ट
विज्ञापन
रोहड़ू। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम रोहड़ू में विभागीय एवं कार्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-तीन का फाइनल मुकाबला एडवोकेट-11 और पुलिस टीम रोहड़ू के बीच हुआ। फाइनल में पुलिस की टीम को हराकर एडवोकेट की टीम विजेता बनी। मैन ऑफ द मैच एडवोकेट 11 के खिलाड़ी विरेंद्र रेटका रहे। इस प्रतियोगिता में रोहड़ू से 24 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जल शक्ति विभाग रोहड़ू और पुलिस टीम रोहड़ू के मध्य खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एडवोकेट-11 रोहड़ू और बैंकर्स -11 रोहड़ू के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सुरेश कायथ, जीवन ठाकुर, गोपाल चौहान और रोहित शर्मा पहुंचे। सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान मैन टू प्रमोट स्पोर्ट्स डाॅ. जलज झाल्टा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पुलिस टीम के खिलाड़ी मनमोहन मैन ऑफ द सीरिज, बेस्ट बल्लेबाज एडवोकेट-11 के खिलाड़ी राजन हरटा, बेस्ट गेंदबाज एडवोकेट-11 के खिलाड़ी अनिश कुमार रहे। बेस्ट विकेट कीपर एडवोकेट-11 के खिलाड़ी प्रतीक बाजटा रहे, बेस्ट फील्डर एलीमेंट्री एजुकेशन जुब्बल के खिलाड़ी चेतन ममटा रहे। इस अवसर पर विभागीय एवं कार्पोरेट टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष जोगिंदर नेगी, उपाध्यक्ष समर ठाकुर, सचिव महेंद्र माही, कोषाध्यक्ष मुकेश नंदियाण व मुख्य सलाहकार संदीप सोनी मौजूद रहे। कार्यकारिणी सदस्यों में मनोज रुमाण, सुनील खांगटा, सतीश चौहान, राजेश चौहान, जोगी नायक, मोनू नेगी और अनिल शर्मा मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें