फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी कॉलेज में 469 विद्यार्थियों ने करवाया ऑनलाइन पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में प्रवेश प्रक्रिया जोरों पर है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेंद्र पॉल ने बताया कि महाविद्यालय में अभी तक कुल 469 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवा लिया है। जिसमें प्रथम वर्ष में बीए के लिए 146, बीएससी में 17, बीकॉम में 12 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। सेकंड ईयर में बीए के लिए 120, बीएससी में 24, बीकॉम में 11 ने पंजीकरण करवाया है। थर्ड ईयर में बीए में 130, बीएससी में 05 और बीकॉम में 04 छात्रों ने ऑनलाइन एडमिशन ली है। कंप्यूटर साइंस में अभी तक कोई प्रवेश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को इस क्षेत्र में भी प्रवेश के लिए प्रेरित करें। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए कॉलेज आने की आवश्यकता नहीं है। प्रवेश संबंधी सारी औपचारिकताएं ऑनलाइन ही पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण समेत शुल्क जमा करने की सुविधा है। विद्यार्थी चालान के अनुसार ऑनलाइन या बैंक से फीस भी कॉलेज खाते में जमा करवा सकते हैं। कॉलेज का खाता संख्या और आईएफएससी नंबर भी वेेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जमा फीस की प्रति भी ऑनलाइन डाक द्वारा कॉलेज की ई-मेल आईडी पर डालें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कॉलेज न आने व कोविड-19 के संबंध में सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें