फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में आज से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आज से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

19 जून तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया
20 जून को पहली और 24 जून को जारी होगी दूसरी मेरिट सूची



संवाद समाचार एजेंसी



रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। इस बार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधार पर होगी और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी। इच्छुक छात्र और छात्राएं 1 जून से महाविद्यालय के http//www.gcrampur.iind.in/Portal पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम, बी वॉक और बीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी। निर्धारित सीटों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पहली मेरिट सूची 20 जून को शाम 5:00 बजे जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों को 21 से 23 जून तक फीस जमा करवानी होगी। दूसरी मेरिट सूची 24 को जारी की जाएगी। फीस जमा करने की तिथि 25 से 27 तक जारी रहेगी। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के विद्यार्थियों के लिए प्री एडमिशन काउंसलिंग 12 से 19 जून तक आयोजित होगी, जिसमें विद्यार्थियों का कॅरिअर और विषय चयन को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। नए विद्यार्थियों को कॉलेज वातावरण से परिचित करवाने के लिए 28 से 30 जून तक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नामांकन दाखिला 1 से 19 जून 2026 तक जारी रहेगा और फीस जमा करवाने की तिथि 12 से 23 जून तक जारी रहेगा। 1 जुलाई से नए शैक्षणिक स्तर की नियमित कक्षाएं शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें