फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में स्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
19 जून तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, 20 जून को जारी होगी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थी 21 से 23 जून तक कर सकते हैं फीस जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में स्नातक कक्षाओं के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 19 जून तक जारी रहेगी। 20 जून को मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थी 21 से 23 जून तक फीस जमा कर सकेंगे। रामपुर कॉलेज में हर साल शिमला, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के हजारों की संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। ऊपरी शिमला में रामपुर कॉलेज सबसे ज्यादा विषयों में स्नातकोत्तर करवा रहा है। ऐसे में यहां स्नातक में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को घरद्वार शिक्षा की सुविधा मिल रही है। वर्तमान में कॉलेज में करीब 4,200 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि रामपुर कॉलेज में एक जून से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बी वॉक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट gcrampur59gmail.com के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें