फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम 28 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 1 जुलाई से नए शैक्षणिक स्तर की लगेंगी नियमित कक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। ओरिएंटेशन कार्यक्रम 28 जून से शुरू होंगे। कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट के आधार पर हो रही है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी। प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थी बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवॉक और बीसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित सीटों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। 1 जुलाई से नए शैक्षणिक स्तर की नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि पहली मेरिट सूची 20 जून को 5 बजे जारी होगी, चयनित विद्यार्थियों को 21 जून से 23 जून तक फीस जमा करवानी होगी। दूसरी मेरिट सूची 24 जून को जारी की जाएगी, 25 से 27 जून तक फीस जमा करने की तिथि होगी। 12 जून से 19 जून तक विद्यार्थियों के लिए प्री एडमिशन काउंसलिंग आयोजित होंगे, जिसमें विद्यार्थियों का कॅरिअर और विषय चयन को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। नए विद्यार्थियों को कॉलेज वातावरण से परिचित करवाने के लिए 28 से 30 जून तक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नामांकन दाखिला 1 जून से 19 जून तक जारी रहेगा। 12 जून से 23 जून तक फीस जमा करवाने की तिथि रहेगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र और छात्राएं महाविद्यालय के http//www.gcrampur.iind.in/Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें