नेरवा (रोहड़ू)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सत्र जुलाई 2026 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू के आधिकारिक पोर्टल पर 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने घर से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय नेरवा के इग्नू अध्ययन केंद्र (1173) के सहायक समन्वयक प्रोफेसर वरुण सूद ने बताया कि अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और रोजगारोन्मुख उच्च शिक्षा उपलब्ध करवा रहा है। प्रवेश आवेदन, सभी दस्तावेज और फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होगी।