फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एमए और पीजीडीसीए में 30 जुलाई तक बढ़ी प्रवेश तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में शैक्षणिक सत्र 2026–27 में आवेदन की तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान और पीजीडीसीए में प्रवेश के लिए 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा और अधिक पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया है। सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करें, बल्कि समय से पहले ही प्रवेश लेकर अवसर का लाभ उठाएं। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें