फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इग्नू ने 15 फरवरी तक बढ़ाई प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बशहर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने फिर से 15 फरवरी तक प्रवेश प्रक्रिया बढ़ा दी है। जनवरी सत्र- 2026 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि को 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा ने कहा कि जो अभ्यर्थी इग्नू से अध्ययन करना चाहते हैं या अभी तक जिन्होंने अपनी फीस जमा नहीं करवाई है, वे 15 फरवरी तक प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू ने पहले से अध्ययनरत शिक्षार्थियों के लिए भी पुन: पंजीकरण की तिथि को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है। अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 रामपुर में आकर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें