फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में प्रशासन और नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, सामान किया जब्त

विज्ञापन
रेहड़ी फड़ी वालों का सामान जब्त करते नगर परिषद के कर्मचारी
विज्ञापन
संयुक्त स्वच्छता अभियान के तहत रेहड़ी-फड़ी वालों पर चला प्रशासन का डंडा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल मुख्यालय रोहड़ू में प्रशासन और नगर परिषद ने मिलकर मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सबसे पहले बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए गए रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया गया। कई दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों का सामान जब्त किया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्य बाजार में अव्यवस्थित रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने से न केवल यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसके अलावा बाजार में फैली गंदगी और कूड़े-कचरे के कारण स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। रेहड़ी-फड़ी हटाने के बाद नगर परिषद की टीम ने बाजार क्षेत्र, शिकड़ी नदी के किनारे और सड़कों के आसपास फैली गंदगी को साफ करने का कार्य किया। कर्मचारियों ने प्लास्टिक कचरा, पॉलिथीन और अन्य कूड़े-कचरे को हटाकर सफाई की। इस दौरान नदी के किनारे फेंके गए कचरे को भी एकत्र कर निस्तारण के लिए भेजा गया। स्वच्छता अभियान के तहत सड़क किनारे नालियों की भी सफाई की गई और सार्वजनिक स्थानों पर पड़े कचरे को हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया। अभियान में नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और सफाई कार्य की निगरानी करते रहे। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नगर क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों और अवैध कब्जा कर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि स्वच्छता को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान लगातार कई दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से अपील की कि शहर को साफ रखने में सहयोग करें।

रेहड़ी फड़ी वालों का सामान जब्त करते नगर परिषद के कर्मचारी

रेहड़ी फड़ी वालों का सामान जब्त करते नगर परिषद के कर्मचारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें