फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमे जहर के समान है नशा : आशा तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
धबास स्कूल में छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहडू)। नशे की रोकथाम पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धबास में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिसोर्स पर्सन तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल आशा तोमर ने नशा एवं महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों के बारे में जागरूक किया। सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के प्रकार और इसका सेवन करने से शरीर और जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव एवं इससे संबंधित कानून के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नशा धीमे जहर के समान है। नशे की लत पड़ने पर अपने लिए नशा उपलब्ध करने के लिए वह व्यक्ति अपना सब कुछ दांव पर लगाते हुए जीवन बर्बाद कर लेता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए तथा ऐसे किसी पदार्थ का सेवन न करें जिससे नशा होता है। डायरेक्टर मानव सेवा कल्याण समिति केशव राम लोदटा ने कहा संस्था द्वारा नशा करने वाले की पहचान कैसे की जाए के विषय पर केंद्रित किया जा रहा है और बच्चों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा इसकी रोकथाम के लिए युवाओं के विशेष योगदान की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें