फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बजाथल के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, पढ़ाई हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य शिक्षक के सेवानिवृत्त होने के बाद नई नियुक्ति नहीं की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। तहसील नेरवा के बजाथल गांव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला और राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द रिक्त पद भरने की मांग उठाई है। गढ़ा पंचायत के पूर्व उपप्रधान दिनेश घूंटा ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला में शिक्षकों के चार स्वीकृत पदों में से एक पहले से रिक्त था। छह माह पूर्व मुख्य शिक्षक के सेवानिवृत्त होने के बाद नई नियुक्ति नहीं की गई। अब केवल दो शिक्षकों पर पांच कक्षाओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी है। उच्च विद्यालय में पिछले दस वर्षों से टीजीटी मेडिकल और टीजीटी नॉन मेडिकल के पद रिक्त हैं। इससे विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को अन्य स्कूलों में दाखिला लेना पड़ रहा है। दिनेश घूंटा ने कहा कि निकटतम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा करीब सात किलोमीटर दूर है। वहां तक पहुंचने के लिए नियमित बस सेवा भी उपलब्ध नहीं है। इससे विशेषकर छात्राओं को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से बजाथल के दोनों विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पद प्राथमिकता के आधार पर भरने की मांग की है। यह कदम क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें