फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दीयों और ग्रीटिंग कार्ड्स को सजाकर नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। दीपावली के अवसर पर शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने मिट्टी के दीयों को आकर्षक रंगों से सजाया और हाथों से सुंदर ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। बच्चों की कलाकृतियों में त्योहार के प्रति उत्साह, मेहनत और अनूठी सोच की झलक देखने को मिली। स्कूल प्रबंधक मधु नेगी ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित अन्य सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें