चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में बिना लाइसेंस के पटाखों को बेचने पर दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने बताया कि बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री, भंडारण या वितरण पर प्रतिबंध लगाया है। प्रशासन की ओर से औचक निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। इसमें आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है। उन्होंने सभी लाइसेंस धारी विक्रेताओं को सभी शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए।