फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिव मंदिर बटाली पहुंचे आचार्य कुशाल पाल भारद्वाज

विज्ञापन
10 दिवसीय पैदल यात्रा के बाद शिव मंदिर बटाली पहुंचने पर आचार्य कुशाल पाल भारद्वाज का स्वागत करत
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

उपमंडल रामपुर के बटाली निवासी आचार्य कुशाल पाल भारद्वाज 10 दिवसीय पैदल यात्रा के बाद शिव मंदिर बटाली पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी मंदिर कांगड़ा समेत कई मंदिरों में पैदल यात्रा कर शीश नवाया। 10 दिवसीय पैदल यात्रा पूर्ण करने के बाद शिव मंदिर बटाली में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य कुशाल पाल भारद्वाज ने 10 दिवसीय पैदल यात्रा के बाद मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने आचार्य कुशाल पाल भारद्वाज के धार्मिक एवं सेवा कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें