फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चेक बाउंस मामले में आरोपी की सजा रद्द, अपील पर अदालत ने किया बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन की कानूनी अवधि पूरी होने से पहले शिकायत दर्ज करना पड़ा भारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चेक बाउंस मामले में आरोपी को सुनाई गई आठ महीने की सजा को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रोहड़ू की अदालत ने रद्द कर दिया है। अदालत ने अपील स्वीकार करते हुए आरोपी प्रदीप को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 के तहत लगाए गए आरोप से बरी कर दिया। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि चेक बाउंस होने के बाद कानूनी नोटिस जारी करने और शिकायत दर्ज करने के बीच निर्धारित 15 दिन की अवधि पूरी होना आवश्यक है। इससे पहले दर्ज की गई शिकायत समय से पहले मानी जाएगी और कानून की नजर में वैध नहीं होगी। मामले के अनुसार, प्रदीप ने वर्ष 2022-23 में हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक से पानी का टैंक बनाने के लिए तीन लाख रुपये का ऋण लिया था। इस ऋण को दस वर्षों में अर्धवार्षिक किस्तों के माध्यम से चुकाना था। किस्तों का भुगतान नहीं करने पर उसने बैंक को 76 हजार रुपये का चेक जारी किया। बैंक ने चेक को अपने खाते में जमा करवाया, लेकिन वह पर्याप्त राशि न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद बैंक ने आरोपी को कानूनी नोटिस भेजा। निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर बैंक ने रोहड़ू की अदालत में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोहड़ू ने 27 सितंबर 2025 को प्रदीप को दोषी करार देते हुए आठ महीने के साधारण कारावास और 80 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जुर्माना अदा नहीं करने पर दो महीने के अतिरिक्त कारावास का भी आदेश दिया गया था। इस फैसले को प्रदीप ने अतिरिक्त सत्र न्यायालय में चुनौती दी। अपील पर सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि बैंक की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस की वास्तविक प्राप्ति तिथि साबित करने के लिए डाक की पावती, ट्रैकिंग रिपोर्ट या कोई अन्य विश्वसनीय दस्तावेज रिकॉर्ड पर मौजूद नहीं था। अदालत ने कहा कि ऐसी स्थिति में नोटिस जारी होने के 30 दिन बाद उसकी सेवा मानने का प्रावधान लागू होगा। इसके बाद आरोपी को चेक की राशि चुकाने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय मिलना जरूरी था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने निचली अदालत का दोषसिद्धि का निर्णय और सजा का आदेश रद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें