रामपुर बुशहर। कोटखाई पुलिस ने रोहड़ू न्यायालय की ओर से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहितर घरेलू हिंसा के मामले में वांछित था। कोटखाई निवासी मोहितर की गिरफ्तारी एसीजेएम-I रोहड़ू न्यायालय की ओर से 14 जून को जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जिला शिमला पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया है। पुलिस न्यायालयों के आदेशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कर रही है। पुलिस फरार और वांछित व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि कानून का शासन सुदृढ़ हो।