फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चार मामलों में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पीओ सेल उपमंडल रोहड़ू की टीम ने भगोड़े आरोपी को कुमारसैन बाजार से दबोचा। आरोपी 32 वर्षीय मनजेश पंचाटा, शिमला जिले के जुब्बल तहसील का निवासी है। मनजेश पंचाटा को वर्ष 2022 में न्यायालय ने चार अलग-अलग मामलों में भगोड़ा घोषित किया था। न्यायिक प्रक्रिया से बचने के लिए वह फरार चल रहा था। इसके बाद न्यायालय रोहड़ू ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पीओ सेल रोहड़ू की टीम लगातार उसकी तलाश में थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय रोहड़ू में पेश किया गया। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें