फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आठ साल पुराने सड़क हादसे के मामले में आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी चौपाल की अदालत ने आठ साल पुराने सड़क हादसे के मामले में आरोपी को बरी कर दिया है। इस हादसे में आरोपी चालक सहित दो लोग घायल हुए थे। अभियोजन पक्ष का मामला यह था कि 17 मार्च 2018 को रात आरोपी मीन बहादुर एक वाहन को लापरवाही और तेजी से चला रहा था, जिसके कारण वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं। यह दुर्घटना सैंज के पास हुई थी। ठियोग थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच पूरी होने पर अदालत में चार्जशीट दायर की गई। अदालत ने अब फैसला दिया है कि किसी भी विश्वसनीय सबूत के अभाव में आरोप साबित नहीं हुए हैं। आरोपी को सभी आरोपों से बरी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें