फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग के पिता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म की पीड़िता 16 वर्षीय नाबालिग 10वीं कक्षा छात्रा है। नाबालिग चार महीने की गर्भवती हो गई। पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ। नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि जनवरी 2025 में उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई थी। इसके बाद 11 दिसंबर को उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी गर्भवती है और उसे कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) शिमला लाया गया है। इस सूचना के बाद शिकायतकर्ता 12 दिसंबर को केएनएच शिमला पहुंचे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि चिड़गांव निवासी अंकित उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस कारण वह गर्भवती हो गई। पिता की शिकायत पर चिड़गांव पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 96 और पोक्सो अधिनियम की धारा-6 के तहत मामला दर्ज किया है। रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें