फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 15 बंडल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के पौड़ीताल स्थित पंप हाउस से चोरी हुई थी केबल
विज्ञापन


रोहड़ू। रोहड़ू में जल शक्ति विभाग के पंप हाउस से केबल चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई 70 एमएम केबल के 12 और 16 एमएम केबल के तीन बंडल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, जल शक्ति विभाग के पौड़ीताल स्थित पंप हाउस से केबल चोरी होने की शिकायत उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) ने पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 13 अक्तूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान रोहड़ू पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैलाश चंद निवासी गांव जबल, जिला शिमला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 15 बंडल केबल बरामद की है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें