. झाकड़ी थाना के त्यावल-ज्युरी गांव में पिछले माह हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
झाकड़ी थाना के त्यावल-ज्युरी गांव में ठेकेदार के स्टोर से 20 लाख रुपये का सामान चुराने के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को अदालत से बेल मिल गई है। आरापी न्यायिक हिरासत में थे। आरोपी दिनेश, वेद प्रकाश, राज कुमार, सोहन लाल, पूरन चंद और सचिन ने बेल एप्लीकेशन का अदालत ने दायर की थी। आरोपियों ने अर्जी में बताया कि वह बेगुनाह हैं और उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है। पुलिस ने इस केस में सभी ज़रूरी जांच पूरी कर ली है और आरोपियों की अब पुलिस को जरूरत नहीं है। सरकारी वकील ने बेल एप्लीकेशन का विरोध किया। अदालत ने आरोपियों को 50,000 रुपये के पर्सनल बॉन्ड और उतनी ही रकम के एक श्योरिटी के साथ बेल दी। साथ ही शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए। वारदात 11 नवंबर को हुई थी। भगत चंद के घर धरातल मंजिल पर स्थित स्टोर का ताला तोड़ कर चोरों ने 20 लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया।