फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में 1.09 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल पुलिस ने मझोटली के नजदीक चेकिंग के दौरान दो युवकों से 1.09 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपिओं की पहचान राजेश गांव राडत और संजीव कुमार गांव मांदल तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर चौपाल न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति पुलिस की मदद करता है तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें