फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जांगला पुलिस ने बाइक सवार युवक से 1.21 ग्राम चिट्टा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। पुलिस चौकी जांगला की टीम ने एक युवक से 1.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को डिस्वाणी मस्ली कैंची के पास नाका लगाया था। इस दौरान बाइक सावार एक युवक पुलिस को देखकर हड़बडा गया। उसने बाइक मोड़कर भागने की तैयारी की तो पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक ने जेब से एक पुड़िया निकाली और फेंक दी। पुड़ियों को ढूृंढा गया तो उसमें 1.21 ग्राम चिट्टा पाया गया। युवक ने अपनी पहचान जतिन रंगटन निवासी गांव सुंधा तहसील चिड़गांव के रूप में बताई। एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें