फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में 21 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 21 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर मंडी जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय अंकित ठाकुर के रूप में हुई है। डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ज्यूरी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। कटोलू पुल के पास टीम ने अंकित ठाकुर को रोका। उसकी तलाशी ली तो करीब 21 ग्राम चिट्टा/हेरोइन मिली। पुलिस ने अंकित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना झाकड़ी में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। इसमें एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 लगाई गई है। आरोपी अंकित ठाकुर, गांव हयोड़, डाकघर अवाहदेवी, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी का निवासी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें