फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चाटी में तीन युवकों से 2.17 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। चिट्टे का जहर युवाओं को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। शनिवार सुबह पुलिस थाना ब्रौ की टीम ने चाटी में एक घर में दबिश देकर तीन युवकों से 2.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार सुबह चाटी पहुंची। पुलिस ने अंकित ठाकुर निवासी चाटी के मकान पर दबिश दी। जांच के दौरान अंकित ठाकुर और कमरे में उसके दो साथियों सन्नी और संजय से 2.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों को पुलिस थाना ब्रौ पहुंचाया, जहां उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तीनों से कड़ी पूछताछ कर रही है। नशे की दृष्टि से चाटी काफी संवेदनशील क्षेत्र बन गया है। यहां पुलिस की कड़ी गश्त और निगरानी की मांग उठती आ रही है।
डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें